सनत कुमार बुधौलिया ,इंदल प्रसाद खटीक
रायपुर
विनय पंकज निर्मलकर, ने भाजपा पार्षद प्रत्याशी के रूप में डॉ राजेन्द्र प्रसाद वार्ड क्रमांक 52 से विजय प्राप्त की।
प्राप्त जानकारी अनुसार विनय पंकज निर्मलकर को 1705 वोट के अंतर से विजय हासिल हुई है।
अपनी विजय पर उन्होंने अभिवादन एक्सप्रेस को बताया कि हमारी जीत हमारे वार्ड के एक एक कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि अब हमारी बारी है हम अपने वार्ड वासियों की समस्याओं को सुलझाने में कोई भी कोर कसर नहीं छोडूंगा।