सेवा संकल्प के तहत आंगन मिलन का आयोजन

 

गरोठ /नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)-गरोठ विधानसभा के भैंसोदा मंडल में सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद सुधीर गुप्ता , संगठन जिला प्रभारी दिलीप सकलेचा , गरोठ विधायक चंदर सिंह सिसोदिया , भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमति प्रियंका मुकेश गिरी गोस्वामी सहित स्थानीय जननेता व जनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारीगण, महिला मोर्चा की पदाधिकारी बहनों की गरिमामय उपस्थिति रही |
इस अवसर पर पोषण एवं महिला बाल विकास से संबंधित गतिविधियों का अवलोकन कर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका बहनों, हितग्राहियों और नन्हे मुन्ने बच्चों से आत्मीय संवाद किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *