गांधी जयंती पर सेवर्स ऑफ लाइफ ने आयोजित किया 31वां रक्तदान शिविर*

 

  अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

बांदा। गांधी जयंती के पावन अवसर पर सामाजिक संस्था सेवर्स ऑफ लाइफ द्वारा जिला अस्पताल, बांदा में संस्था का 31वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में चार रक्तवीरों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी बांदा श्री अमित आसेरी (IAS) तथा विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलास बंसल (IPS), मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक श्री किशुन कुमार उपस्थित रहे। अतिथियों ने रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके इस मानवीय कार्य की सराहना की।

शिविर में जुनैद सिद्दीकी, गौरी त्रिपाठी, दुर्गेश एवं श्री विकास विक्रमादित्य ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। रक्तदाताओं ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने का माध्यम है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।

इस अवसर पर संस्था सेवर्स ऑफ लाइफ के संरक्षक शेख सऊद उज़ जमा, अध्यक्ष सलमान खान, महासचिव सुनील सक्सेना, जुनैद सिद्दीकी, आसिफ अंसारी, मिथुन पुरुस्वानी सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि सेवर्स ऑफ लाइफ लगातार रक्तदान एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही है और भविष्य में भी जरूरतमंद मरीजों तक रक्त उपलब्ध कराने के लिए ऐसे शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।

गांधी जयंती पर आयोजित इस रक्तदान शिविर ने सेवा, सहयोगp और मानवता का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *