_*सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शास्त्री नगर बांदा में नमामि भारतम् कार्यक्रम के अंतर्गत सामूहिक वंदे मातरम का गायन संपन्न*_

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शास्त्री नगर बांदा में आज नमामि भारतम् कार्यक्रम के अंतर्गत सामूहिक वंदे मातरम का गायन किया गया यह कार्यक्रम पूरे भारत में एक समय प्रातः 11:00 बजे संपन्न किया जाना था जिसके अंतर्गत थी 11:00 बजे विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं एवं आचार एवं प्रवक्ताओं ने मिलकर इस सामूहिक गायन का आयोजन संपन्न किया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री आरके सिंह जी रहे माननीय मुख्य अतिथि के द्वारा सर्वप्रथम वंदे मातरम के की उपलब्धि एवं उसके महत्व को समझाया गया तथा यह बताया गया कि यह भारत देश के लिए कितना अनिवार्य है एवं इस गायन से राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा जागृत होती है विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रमेश चंद्र गुप्ता जी के द्वारा भी वंदे मातरम के महत्व को समझाया गया कार्यक्रम के संयोजक अमरनाथ मिश्रा जी के द्वारा सामूहिक गायन की व्यवस्था की गई तथा ठीक 11:00 बजे इस गायन का आयोजन किया गया इसके अतिरिक्त विद्यालय के अलग-अलग आचार्य अलग-अलग 10 विद्यालयों में जाकर यह गायन कार्यक्रम एवं नमामि भारतम् कार्यक्रम का आयोजन संपन्न कराया।

 

इस कार्यक्रम के अंतर्गत संत तुलसी पब्लिक स्कूल में श्री महेश शुक्ला एवं श्री लक्ष्मीकांत मिश्रा जी ब्रह्मानंद इंटर कॉलेज में नरेंद्र सक्सेना एवं धीरेंद्र रावत जी डीएवी इंटर कॉलेज बांदा में श्री नारायण तिवारी एवं जय सिंह जी आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में श्री महेश मिश्रा एवं राम भारत त्रिपाठी जी के द्वारा तिंदवाड़ा इंटर कॉलेज में कुलदीप श्रीवास्तव जी एवं सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अंग्रेजी माध्यम में प्रतिभा सिंह एवं उनके सहयोगी स्टाफ भगवती प्रसाद बालिका इंटर कॉलेज में श्री मनोज दीक्षित एवं अरुण कुमार कश्यप जी के द्वारा नमामि भारतम् कार्यक्रम का आयोजन संपन्न कराया गया इस प्रकार सभी विद्यालयों के साथ लगभग 7 से 8000 छात्र-छात्राओं को किस कार्यक्रम में सम्मिलित किया गया यह वृहद कार्यक्रम भारत सरकार के द्वारा आयोजित किया गया था जिसे विद्या भारती संस्था के द्वारा पूर्ण रूप से अक्षर का पालन करते हुए संपन्न कराया गया सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बांदा में मुख्य अतिथि के रूप में श्री आरके सिंह एवं अध्यक्ष के रूप में प्रदेश निरीक्षक से अयोध्या प्रसाद मिश्रा जी उपस्थित रहे यह जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी श्री राजेंद्र कुमार गुप्ता जी ने दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *