मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत विधायक तथा कलेक्टर द्वारा ग्रामीणों से संवाद संस्थाओं का निरीक्षण तथा समस्याओं का निराकरण किया

 

मंदसौर / नाहरगढ (तुलसीराम राठौर)– दिनांक 24 सितंबर 2026 / मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत जिले के सीतामऊ क्षेत्र में विधायक हरदीप सिंह डंग तथा कलेक्टर दिव्यांक सिंह द्वारा विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण करते हुए ग्रामीणों से संवाद किया उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। उनकी समस्याओं का मौके पर निराकरण किया समय सीमाओं वाली समस्याओं के निराकरण के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।


इस दौरान विधायक तथा कलेक्टर द्वारा ग्राम केलूखेड़ी में बायोग्रीन प्‍लांट का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान प्लांट की कार्यप्रणाली उत्पादन क्षमता और संचालन की स्थिति का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने प्लांट परिसर का भ्रमण कर तकनीकी व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन, एसडीएम सुश्री शिवानी गर्ग सहित जनपद पंचायत के कर्मचारीगण मौजूद थे।
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत विधायक हरदीप सिंह डंग तथा कलेक्टर दिव्यांक सिंह द्वारा ग्राम बिशनिया में सहकारी संस्‍था तथा उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण किया गया। उन्होंने राशन के स्टॉक एवं हितग्राहियों को वितरण की गई सामग्री के संबंध में जानकारी प्राप्त की। विधायक तथा कलेक्टर द्वारा ग्राम मोतीपुरा में प्रधानमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य केंद्र तथा पीएम श्री स्कूल का निरीक्षण भी किया गया। शैक्षणिक व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *