मौनियों का दिवारी नृत्य देख गद् गद हुये दर्शक–

 संतोष कुमार सोनी की रिपोर्ट

करतल– आज दीपावली के दूसरे दिन वर्षों से चली आ रही परम्परानुसार कस्बाई सहित क्षेत्रीय सैकड़ों मौनियों ने बुन्देली गीतों के बीच अद्भुत कलाओं के साथ दिवारी नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को द्वापर युग में भगवान् श्रीकृष्ण एवं सखाओं द्वारा की गयी कलाओं का साक्षात् स्मरण कराया ढोलक एवं नक्कारे के बीच मोरपंख एवं लाठियों के साथ थिरकते मौनियों ने दर्शकों के बीच अविश्वसनीय कलाओं से सराबोर नृत्यों एवं कलाओं का प्रदर्शन किया जिसे देख सभी दर्शक गद् गद नजर आये और कलाकारों की जमकर तारीफ करते हुये अच्छे कलाकारों को पुरुस्कार भी दिये गये!
इन समूचे कार्यक्रमों में शान्ति ब्यवस्था बनाये रखने हेतु चौकी करतल प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता सहित कां० सुशील कुमार, कां० राघवेंद्र, कां०अमित कुमार आदि ने चौकी क्षेत्र के गांवों में भ्रमण कर लोगों के बीच शान्ति बनाये रखने में भरपूर सहयोग किया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *