निज संवाददाता
भोपाल। ई पी एस 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष शशिभान सिंह भदौरिया एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण वर्मा एवं आर के धारकर ने ने सरकार द्वारा बार बार पेंशन वृद्धि का आश्वाशन देने बाद भी अभी तक ई पी एस 95 पेंशनर्स के लिए रुपए 7500+डी ए एवं मेडिकल सुविधा की घोषणा नहीं करने का Shyd विरोध करते हुए बताया कि जहां एक ओर मंत्री सांसद विधायकों पार्षदों को तीन से चार पेंशन मिल रही है वहीं दूसरी ओर ई पी एस 95 पेंशनर्स को न्यूनतम एक हजार प्रति माह पेंशन का भुगतान किया जा रहा है विगत 12 वर्षों से ई पी एस 95 पेंशनर्स काली दीपावली मनाते आ रहें हैं और इस बार भी काली दीपावली मनाएंगे पेंशनरों कहना है कि क्या यही सबका साथ सबका विकास है
अत : राष्ट्रीय संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष शशिभान सिंह भदौरिया एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण एवं आर ए धारकर ने भारत सरकार एवं सी बी सी टी की सदस्यों अनुरोध किया है कि पी 19 नवम्बर को गुजरात में होने वाली सी बी सी टी की बैठक में रुपए 7500+ डी ए एवं मेडिकल सुविधा की घोषणा की जाए अन्यथा 7-8 नवम्बर को दिल्ली में आमरण अनशन एवं आत्मदाह की घोषणा करेंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी भारत सरकार एवं ई पी एफ ओ की होगी