*जेएन कॉलेज कबड्डी ग्राउंड में खेल भावना से गूंजा मंडल स्तरीय कबड्डी महोत्सव*

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

बांदा। जेएन कॉलेज कबड्डी ग्राउंड में आयोजित मंडल स्तरीय एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन के साथ खेल भावना, अनुशासन और जोश का शानदार परिचय दिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया और उन्हें निष्पक्ष खेल के साथ अपने जनपद, प्रदेश और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव कमल किशोर यादव एवं कोषाध्यक्ष सुनील सक्सेना ने मुख्य अतिथि प्रवीण सिंह का माल्यार्पण, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।

प्रतियोगिता में बुंदेलखंड मंडल की सात टीमों ने हिस्सा लिया, जिनमें चित्रकूट की दो, बांदा की तीन और महोबा की एक टीम सहित विभिन्न संस्थानों की टीमें शामिल रहीं। पूरे दिन रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

पहले मुकाबले में एन कॉलेज ने चित्रकूट को 28-16 के अंतर से हराकर शानदार जीत दर्ज की। दूसरे मैच में जेएन योद्धा ने महोबा को 34-18 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जेएन कॉलेज और जेएन योद्धा के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंततः जेएन योद्धा ने 7 अंकों के अंतर से जीत हासिल कर प्रतियोगिता की विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

इस अवसर पर प्रवीण सिंह, सेंगर, कमल किशोर यादव, सुनील सक्सेना, विजय पाल सिंह यादव, शब्बीर खान ‘जुगनू’, शाहिद अन्ना, सानू वकार, हिमांशु सिंह, हर्षित निगम, कार्तिक निगम सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और दर्शक उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि कबड्डी केवल ताकत का खेल नहीं, बल्कि अनुशासन, रणनीति, टीम भावना और आपसी सम्मान का प्रतीक है, जो युवाओं में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और खेल संस्कृति को मजबूत बनाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *