जल झूलनी एकादशी पर नगर व अंचल मे हर्षोल्लास के साथ मनाई व भगवान श्रीकृष्ण के झुले नगर मे निकले

 

नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)- हमारी धार्मिक परम्परानुसार इस वर्ष भी जलझूलनी एकादशी (डोल ग्यारस) के पावन अवसर पर नगर में भगवान श्रीकृष्ण का भव्य ‘डोल जुलूस’ अत्यंत श्रद्धा और धूमधाम के साथ निकाले । इस धार्मिक आयोजन को लेकर नगरवासियों एवं मंदिर समिति द्वारा नगर के विभिन्न मंदिरों से भगवान के वेवाड (डोल) पूर्ण विधि-विधान और पूजा-अर्चना के बाद मंदिर से बाहर लाए जाते है । तत्पश्चात, मुख्य बाजारों और मार्गों से होते हुए एक भव्य जुलूस के साथ रामबाग पंहुुचते है। इस दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन और ‘जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष करते हुए दिखाई दिए। इस परंपरा अनुसार सरोवर/जलाशय पर ले जाया जाता है जहाँ उन्हें जल विहार कराया जाएगा और आरती के बाद महाप्रसादी का वितरण होगा। सभी धर्मप्रेमी बंधु अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेते है । नगर भ्रमण पर जगह-जगह पुजा-पाठ के साथ सभी दर्शन लाभ प्राप्त करते है उसके बाद अपने अपने मंदिर पर झुले पंहुचते है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *