सेवा संकल्प अभियान के तहत 23 सितंबर को मोंगरा बैराज में होगा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रम*

शिव शर्मा की रिपोर्ट

प्रकृति को स्वच्छ एवं हरा भरा रखने के उद्देश्य से आज छुरिया के बी. आर. सी. कार्यालय के प्रांगण में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया! इस अवसर पर विकास खंड स्रोत समन्वयक श्री वीरेंद्र कुमार साहू एवं शैक्षिक समन्वयक गण प्रतुल वैष्णव, भान दास साहू, संजय साहू, राजेन्द्र लाडेकर, मोहित साहू, वेदराम पटेल, संतुराम चौरे, सुनील देवांगन, महेश देवांगन,आनंद निषाद,भूषण वाडेकर, शांता राम साहू सहित ब्लॉक छुरिया के समस्त संकुलो के शैक्षिक समन्वयक ने भाग लिया. अभियान के दौरान फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए.
इस अवसर पर विकास खंड स्रोत समन्वयक श्री वीरेंद्र साहूजी ने बताया की बढ़ते प्रदुषण को कम करने के लिए पेड़ लगाना बेहद जरुरी है. पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए वहाँ उपस्थित शैक्षिक समन्वयक को लगाए गए पौधों को सुरक्षित रखने का संकल्प भी दिलाया गया.
ब्लॉक के सभी संकुल शैक्षिक समन्वयक को अपने संकुल के सभी आश्रित ग्रामो में स्कूल प्रांगण, पंचायत भवन परिसर. आंगनबाड़ी केंद्र प्रांगण एवं सभी चौक चौराहो पर वृक्षारोपण कराने हेतु प्रेरित किया गया जो की एक प्रेरणादायक कदम है.
ऐसे अभियानो से न केवल हरियाली बढ़ेगी बल्कि आने वाली पीढ़ीयो के लिए शुद्ध एवं स्वच्छ वातावरण भी सुनिश्चित होगा.
यह जानकारी वनाँचल क्षेत्र खोभा के संकुल समन्वयक श्री राजेन्द्र कुमार लाडेकर ने दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *