अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
*बांदा। * बुंदेलखंड के विकास को नई रफ्तार देने के लिए प्रतिबद्ध सीएम योगी की सरकार ने बांदा जिले को एक और सौगात दी है। योगी सरकार ने बांदा के मुख्य संपर्क मार्ग के कायाकल्प के लिए लगभग 80 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। इस फैसले के तहत फतेहपुर-बबेरू-अतर्रा-नरैनी-करतल मार्ग का पूरी तरह से सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण किया जाएगा। जिससे इस क्षेत्र के लोगों का आवागमन सुगम व सुलभ हो जाएगा।
*27.5 किलोमीटर लंबा मार्ग होगा ‘टू-लेन’*
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इस परियोजना के तहत 27.550 किलोमीटर लंबे मार्ग को चौड़ा कर टू-लेन बनाया जाएगा। चैनेज 88.400 से 115.950 तक होने वाले इस चौड़ीकरण कार्य के लिए विभाग ने पूरी तरह से कमर कस ली है। शासन स्तर से हरी झंडी मिलने के बाद अब धरातल पर काम भी शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को पूरा करने के लिए 27 जुलाई 2027 तक की समय-सीमा तय की है।
*व्यापार, रोजगार और कनेक्टिविटी को लगेंगे पंख*
बांदा का यह मार्ग व्यापारिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। वर्तमान में इस मार्ग पर यातायात का भारी दबाव रहता है। योगी सरकार के इस फैसले से जहां एक तरफ राहगीरों का सफर आसान, सुरक्षित और गड्ढामुक्त होगा, वहीं दूसरी तरफ बेहतर रोड कनेक्टिविटी से बांदा में व्यापार और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। किसानों, व्यापारियों और छात्र-छात्राओं को अब जिला मुख्यालय और नजदीकी कस्बों तक पहुंचने में लगने वाला समय आधा3
*बुंदेलखंड को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बांदा में 80 करोड़ की लागत से चमकेगी मुख्य सड़क*
*फतेहपुर-बबेरू-अतर्रा-नरैनी-करतल मार्ग का होगा कायाकल्प, 27.550 किमी लंबा मार्ग होगा चौड़ा*
*चैनेज 88.400 से 115.950 तक 2 लेन चौड़ीकरण कार्य को मिली मंजूरी*
*बेहतर कनेक्टिविटी से बांदा में व्यापार और रोजगार को लगेंगे पंख, सफर होगा आसान*
*बांदा: 22 सितम्बर 2026-* बुंदेलखंड के विकास को नई रफ्तार देने के लिए प्रतिबद्ध सीएम योगी की सरकार ने बांदा जिले को एक और सौगात दी है। योगी सरकार ने बांदा के मुख्य संपर्क मार्ग के कायाकल्प के लिए लगभग 80 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। इस फैसले के तहत फतेहपुर-बबेरू-अतर्रा-नरैनी-करतल मार्ग का पूरी तरह से सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण किया जाएगा। जिससे इस क्षेत्र के लोगों का आवागमन सुगम व सुलभ हो जाएगा।
*27.5 किलोमीटर लंबा मार्ग होगा ‘टू-लेन’*
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इस परियोजना के तहत 27.550 किलोमीटर लंबे मार्ग को चौड़ा कर टू-लेन बनाया जाएगा। चैनेज 88.400 से 115.950 तक होने वाले इस चौड़ीकरण कार्य के लिए विभाग ने पूरी तरह से कमर कस ली है। शासन स्तर से हरी झंडी मिलने के बाद अब धरातल पर काम भी शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को पूरा करने के लिए 27 जुलाई 2027 तक की समय-सीमा तय की है।
*व्यापार, रोजगार और कनेक्टिविटी को लगेंगे पंख*
बांदा का यह मार्ग व्यापारिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। वर्तमान में इस मार्ग पर यातायात का भारी दबाव रहता है। योगी सरकार के इस फैसले से जहां एक तरफ राहगीरों का सफर आसान, सुरक्षित और गड्ढामुक्त होगा, वहीं दूसरी तरफ बेहतर रोड कनेक्टिविटी से बांदा में व्यापार और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। किसानों, व्यापारियों और छात्र-छात्राओं को अब जिला मुख्यालय और नजदीकी कस्बों तक पहुंचने में लगने वाला समय आधा रह जाएगा। वाहनों के रखरखाव का खर्च घटेगा और ईंधन की भी बड़ी बचत होगी।
*’योगी सरकार में बदल रही बुंदेलखंड की तस्वीर*
लोगों का कहना है कि दशकों तक उपेक्षित रहे बुंदेलखंड को योगी सरकार ने विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है। बुंदेलखण्ड एक्सप्रेसवे के बाद अब जिले की छोटी व बड़ी सड़कों के चौड़ीकरण से बांदा विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। PWD विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप कार्य की गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाएगा ताकि तय समय के भीतर बांदा की जनता को यह शानदार सड़क समर्पित की जा सके। रह जाएगा। वाहनों के रखरखाव का खर्च घटेगा और ईंधन की भी बड़ी बचत होगी।
*’योगी सरकार में बदल रही बुंदेलखंड की तस्वीर*
लोगों का कहना है कि दशकों तक उपेक्षित रहे बुंदेलखंड को योगी सरकार ने विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है। बुंदेलखण्ड एक्सप्रेसवे के बाद अब जिले की छोटी व बड़ी सड़कों के चौड़ीकरण से बांदा विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। PWD विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप कार्य की गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाएगा ताकि तय समय के भीतर बांदा की जनता को यह शानदार सड़क समर्पित की जा सके।