अमलोर खंड संख्या आठ में बड़ी कार्यवाही, 23 ओवरलोड ट्रक किए गए सीज

Blog

 

  सुशील कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

पैलानी/बांदा। पैलानी तहसील के अमलोर गांव में संचालित खंड संख्या 8 में बीती रात्रि जिलाधिकारी जे रीभा के निर्देश पर खनन टास्क फोर्स के साथ उप जिलाधिकारी अंकित वर्मा, सीओ सदर राजवीर ,डीएमओ राज रंजन के साथ छापा मार कर बिना रवन्ना परिपत्रों के संचालित ओवर लोड ट्रकों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए उक्त ट्रको के विरुद्ध सीज की कार्यवाही करते हुए उन्हें थाना पैलानी में खड़ा कराया गया है यह छापेमारी बीती रात्रि 12:00 बजे से 3:00 बजे तक चलती रही। बताया गया है की 6 ट्रकों पर रवन्ना होने की बात बताई गई जिनको कांटा होने के बाद ही कुछ कार्यवाही की जाएगी। अमलोर गांव के ग्रामीणों पप्पू सिंह आदि ने बताया की बीती रात्रि में अधिकारियों के छापा डालने के दौरान अधिकांश ट्रक रास्ते पर ही बालू फेंक कर भाग खड़े हुए जिन्हें बाद में जेसीबी मशीनों द्वारा हटाए जाने की कार्यवाही की गई है और मशीने वहां से भाग खड़ी हुई है।
किसानों ने जिलाधिकारी से उक्त खदान में जांच कराकर अवैध खनन लगाए जाने को लेकर की मांग: पप्पू सिंह, राजू, आदि किसानों ने जिलाधिकारी जेल विभाग से खंड संख्या 8 के ठेकेदारों द्वारा खंड संख्या 7 की मोरंग निकालकर अवैध खनन किए जाने को लेकर गंभीर मुद्दा बताते हुए इस खदान की नए सिरे से जांच कराकर अवैध खनन का जुर्माना लगाए जाने को लेकर मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *