बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी बांदा ने बबेरू के जरूरतमंद परिवार की बढ़ाई मदद को बढ़ाया हाथ*

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

बाँदा। बाँदा रोटी बैंक सोसायटी ने मानवता और सेवा की मिसाल पेश करते हुए बबेरू तहसील के एक जरूरतमंद हरिजन परिवार की सहायता की। सोसायटी ने परिवार को नगद धनराशि, राशन, कपड़े, साड़ी, कंबल, जूते-चप्पल सहित दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई।

बबेरू के एक यूट्यूबर के चैनल के माध्यम से परिवार की आर्थिक स्थिति और जरूरत की जानकारी सामने आने के बाद मदद की आवाज बाँदा रोटी बैंक सोसायटी तक पहुंची। संस्था ने तत्काल पहल करते हुए परिवार का सहयोग किया। सोसायटी पिछले आठ वर्षों से प्रत्येक रविवार जरूरतमंद लोगों की सहायता करती आ रही है।

सेवा अभियान का आयोजन बाँदा रोटी बैंक सोसायटी के सह संरक्षक चन्द्रमौली भारद्वाज के संरक्षण, अध्यक्ष रिजवान अली की अध्यक्षता और कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम के नेतृत्व में किया गया। सूरज यूट्यूबर बबेरू और समाजसेवी अरुणेश गुप्ता ‘सोनू’ के सहयोग से ग्राम व तहसील बबेरू, थाना बबेरू, ब्लॉक बबेरू, जनपद बाँदा में यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस दौरान संगठन मंत्री सुनील सक्सेना ने उपस्थित लोगों को वृक्षारोपण, स्वास्थ्य, स्वच्छता, यातायात नियमों और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग रहना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में सोसायटी के शाखा प्रमुख खाईपार जगदीश श्रीवास ने सभी दानदाताओं, सहयोगियों और ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सेवा का वास्तविक अर्थ समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों के साथ खड़े होकर उनके जीवन में उम्मीद और मुस्कान लाना है।

सहायता सामग्री प्राप्त करने के बाद परिवार के सदस्यों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। उन्होंने बाँदा रोटी बैंक सोसायटी की पूरी टीम को दुआएं और आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर अध्यक्ष रिजवान अली, संगठन मंत्री सुनील सक्सेना, कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम, शाखा प्रमुख ईदगाह नसीर खान, शाखा प्रमुख खाईपार जगदीश श्रीवास, शाखा प्रमुख छावनी शहाना खान, उप शाखा प्रमुख छिपटहरी अलीमुद्दीन, उप शाखा प्रमुख मर्दन नाका निहाल खान, सदस्य मोहम्मद अदीब, यूट्यूबर सूरज, समाजसेवी अरुणेश गुप्ता ‘सोनू’ सहित संस्था के अनेक पदाधिकारी, सदस्य और समाजसेवी मौजूद रहे।

रविवार सेवा दिवस पर आयोजित यह अभियान एक बार फिर साबित कर गया कि सच्ची सेवा वही है, जो जरूरतमंदों के जीवन में सम्मान, उम्मीद और मुस्कान लेकर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *