रिपोर्ट:-चंद्र प्रकाश द्विवेदी ककरबई-झांसी
ककरबई-झांसी उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग एवं आवास विकास परिषद के सौजन्य से सिद्ध पीठ चकाडोरी आश्रम में होने वाले सौंदर्यीकरण कार्य का शनिवार को क्षेत्रीय विधायक जवाहरलाल राजपूत ने महंत राकेश दास महाराज की मौजूदगी में भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। भूमि पूजन के पूर्व मुख्य अतिथि सहित सभी आगंतुकों ने हनुमान जी महाराज के चरणों में माथा टेककर पूजन किया गया। आचार्य गिरजा नंदन दीक्षित ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन संपन्न कराया। कार्यक्रम में ए ई वैभव शर्मा व जे ई आशुतोष पटेल ने बताया कि आश्रम के सौंदर्यीकरण के लिए पर्यटन विभाग से 79 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। इस धनराशि से मल्टीपर्पज हॉल, सोलर लाइट, आरसीसी बेंच, पेयजल व्यवस्था, वृक्षारोपण और सोलर प्लांट सहित अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे। अधिकारियों ने सभी कार्य जल्द पूरा कराने की बात कही। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष भारतीय किसान संघ राघवेंद्र राजपूत, कमलेश द्विवेदी, मुकेश राजपूत, निक्की राजा, विशाल द्विवेदी, विजय अस्ता, नितिन मिश्रा, अशोक तिवारी, शशिकांत तिवारी, चंद्र प्रकाश द्विवेदी ककरबई सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समापन पर महंत राकेश दास महाराज ने सभी आगंतुकों को आशीर्वाद देते हुए हनुमान जी महाराज से सभी के सुखद भविष्य की कामना की गई।