4 *रक्तवीर ने किया रक्तदान, जरूरतमंद मरीज को मिला जीवनदान

 

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

           आज एक 32 वर्षीय महिला मरीज बृंदा गुप्ता को ए नेगेटिव (A−) रक्त की तत्काल आवश्यकता पड़ने पर रक्त की व्यवस्था के लिए संस्था द्वारा तुरंत डिमांड डाली गई। परिवार में मौजूद बहन रक्तदान करने में असमर्थ थीं, जिसके बाद रक्तदाता श्री दुर्गेश भदौरिया जी से संपर्क किया गया।

रक्त की आवश्यकता की जानकारी मिलते ही श्री दुर्गेश भदौरिया जी बिना देर किए जिला अस्पताल ब्लड बैंक पहुंचे और मरीज बृंदा गुप्ता के लिए स्वैच्छिक रक्तदान किया। यह उनका नौवां रक्तदान था। उनके इस सराहनीय प्रयास से जरूरतमंद मरीज के उपचार में महत्वपूर्ण सहायता मिली।

इसी दौरान दूसरे रक्तदाता श्री जीतेंद्र जी ने भी स्वैच्छिक रक्तदान किया। उनका रक्त आवश्यकता पड़ने पर किसी अन्य जरूरतमंद मरीज के लिए उपयोग किया जाएगा।

रक्तदान के दौरान संस्था के अध्यक्ष श्री सलमान खान एवं महासचिव श्री सुनील सक्सेना जी उपस्थित रहे। संस्था पदाधिकारियों ने दोनों रक्तवीरों के सेवाभाव एवं मानवता के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

संस्था की ओर से दोनों रक्तवीरों के उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई तथा समाज के लोगों से भी नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव जीवन बचाने की अपील की गई।

“रक्तदान महादान है—आपका एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *