जिला मुख्यालय पर उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने ध्वजारोहण किया

 

मंदसौर /नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)–15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त मंदसौर जिले में भी पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिले भर में ध्वजारोहण किया गया प्रभात फेरिया निकाली गई। जिला मुख्यालय पर आयोजित मुख्य समारोह में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस दौरान सांसद सुधीर गुप्ता सांसद, राज्यसभा बंशीलाल गुर्जर, विधायक विपिन जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, पूर्व मंत्री कैलाश चावला, जिला योजना समिति सदस्‍य राजेश दीक्षित, जनपद पंचायत अध्‍यक्ष बसंत शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी गुर्जर, उपाध्यक्ष श्रीमती मनु प्रिया विनीत यादव, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती नम्रता प्रीतेश चावला, मदनलाल राठौर, लोकतंत्र सेनानी गण, कलेक्टर दिव्यांक सिंह, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना, सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल आदि उपस्थित थे।

इस अवसर पर मुख्य समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के भोपाल से प्रदेश के नाम संदेश का लाइव प्रसारण एलईडी के माध्यम से देखा सुना गया । उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने भी संदेश का वाचन करते हुए मंदसौर जिले में शासकीय योजनाओं कार्यक्रमों की प्रगति एवं उपलब्धियां से अवगत कराया कार्यक्रम में होमगार्ड, पुलिस, सशस्त्र बल, स्काउट द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि श्री देवड़ा द्वारा खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया गया उनके साथ कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह तथा पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना थे। मुख्य अतिथि श्री देवडा ने परेड कमांडरों से परिचय भी प्राप्त किया इस अवसर पर हर्ष फायर किया गया मुख्य अतिथि द्वारा समृद्धि एवं विविधता के प्रतीक गुब्बारे उड़ाए गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री देवड़ा द्वारा लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया गया। स्कूली विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान सेंट थॉमस सीनियर सेकंडरी विद्यालय के विद्यार्थियों की प्रस्तुति को दिया गया इसी प्रकार द्वितीय स्थान संदीपनी महारानी लक्ष्मीबाई, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा तृतीय स्थान उत्कृष्ट विद्यालय मंदसौर को मिला । कार्यक्रम का संचालन

सुदीप दास तथा सत्येंद्र राठौर द्वारा किया गया।

मंदसौर जिले की विकास गाथा पुस्तक का वितरण किया गया

स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में जनसंपर्क विभाग द्वारा मंदसौर जिले के लिए प्रकाशित बदलते दौर का मध्य प्रदेश मंदसौर जिले की विकास गाथा’’ पुस्तक का वितरण किया गया। जनप्रतिनिधियों नागरिकों को पुस्तक प्रदान की गई। विकास गाथा में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में शासन के ढाई वर्ष पूर्ण होने पर राज्य शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं कार्यक्रमों में लाभान्वित किए गए हितग्राहियों शासकीय योजनाओं के अंतर्गत परिलक्षित प्रगति की जानकारी दी गई है इसके अलावा जिले में जनहित में किए गए नवाचारों के बारे में भी बताया गया है विकास गाथा की नागरिकों द्वारा सराहना की गई।

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा द्वारा स्वास्थ्य संस्थाओ का लोकार्पण किया गया

जिला मुख्यालय स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह के पश्चात इसी परिसर में उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने जिले के इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय परिसर में निर्मित 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर ब्लॉक निर्माण कार्य का लोकार्पण किया कार्य की लागत 1663 लाख रुपए है। इसके अलावा 295.45 लाख रुपए लागत से आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बालागुड़ा विकासखंड मल्हारगढ़ एवं 159 लाख रुपए लागत से निर्मित किए गए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ग्राम निम्‍बोद विकासखंड धुंधडका का लोकार्पण भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *