*गली में विद्युत पोल लगवाने की मांग, उपजिलाधिकारी को सौंपा पत्र*

Blog

 

ब्रजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट

 

जालौन। नगर के मोहल्ला तोपखाना के निवासियों ने अपनी गली में विद्युत पोल लगवाने की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी जालौन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि गली में विद्युत पोल न होने के कारण उपभोक्ताओं को 100 से 500 मीटर तक निजी तौर पर बिजली की डोरी खींचकर कनेक्शन लेना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबी दूरी तक खींची गई विद्युत डोरियां आए दिन जल जाती हैं और टूट जाती हैं, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित होती है। साथ ही गली में लटकते तारों और जलती डोरियों से दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है।

क्षेत्रवासियों ने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए कई बार संबंधित विभाग एवं अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिए जा चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।निवासियों ने उपजिलाधिकारी से गली में शीघ्र विद्युत पोल लगवाने के निर्देश जारी करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में सुभाष चंद्र माया देवी रजा,संतोष, जाकिर, करीम सहित अन्य मोहल्लेवासी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *