विश्व आदिवासी दिवस पर आज निकलेगी भव्य रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम*

 

  शिव शर्मा की रिपोर्ट

अंबागढ़ चौकी। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 9 अगस्त को अंबागढ़ चौकी में सर्व आदिवासी समाज द्वारा भव्य आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर विशाल रैली, पारंपरिक लोक नृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत सेवा अर्पण से होगी, जिसके बाद मंचीय कार्यक्रम, समाज के अतिथियों का स्वागत, पारंपरिक लोक नृत्य, सामूहिक रेला, बस्तरिया बाजा, भव्य रैली, कोयतूर धुमाल समूह की प्रस्तुति एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, आयोजन का उद्देश्य आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता को सशक्त रूप से प्रदर्शित करना है।
आयोजकों ने समाज के सभी लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल एवं भव्य बनाएं। कार्यक्रम का आयोजन सर्व आदिवासी समाज, अंबागढ़ चौकी ब्लॉक इकाई द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल गोंडवाना भवन, अंबागढ़ चौकी में आयोजित होगा। समाज के युवा साथी राकेश नेताम, प्रकाश नेताम, अविनाश कोमरे, राजेंद्र मंडावी, योगेंद्र नेताम, लक्की नेताम, अज्जू कोमरे, भीम नायक, राहुल सलामे, राजेश तारम, मनीष ठाकुर, मनीष नेताम, विक्की नायक, शेखर छेदेया सहित प्रमुखों ने अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

*0 आयोजन समिति का संदेश*
विश्व आदिवासी दिवस हमारी संस्कृति, परंपरा, गौरव और सामाजिक एकता का प्रतीक है। आइए, 9 अगस्त को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस पर्व को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *