*संकुल प्राचार्य और संकुल समन्वयक द्वारा संयुक्त रूप से शालाओं का अवलोकन किया गया*

शिव शर्मा की रिपोर्ट

छुईखदान _राज्य सरकार के द्वारा लगातार शालाओं की वस्तु स्थिति की जानकारी विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हो रही है जिसके बाद राज्य सरकार के उच्च कार्यालयों से जिला शिक्षा अधिकारी एवं विकास विकासखंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया जा रहा है कि स्वयं शालाओं का निरीक्षण करे और अपने अधीनस्थ संकुल प्राचार्यों और संकुल समन्वयको को अपने अधीनस्थ शालाओं को जाकर देखने हेतु लगातार दिशा निर्देश देते रहे कि शालाओं की वस्तु स्थिति वास्तविक में कैसी है और कहां पर किन चीजों की आवश्यकता है उसके हिसाब से अपना अवलोकन प्रस्तुत करते हुए वास्तविक जानकारी देने की कोशिश कीजिए। सभी बच्चों की पेंडिग छात्रवृति,जाति प्रमाण पत्र, पाठयपुस्तक,शाला गणवेश ,पोषण वाटिका,मध्यान्ह भोजन की जानकारी प्राप्त करे।
जिला शिक्षा अधिकारी केसीजी मुकुल साव और विकास खंड शिक्षा अधिकारी छुईखदान गिरेंद्र सुधाकर के दिशा निर्देश पर संकुल प्राचार्य अनिल कुमार जंघेल हाई स्कूल घिरघोली एवं संकुल समन्वयक जी आर टंडन द्वारा प्रति दिन अपने अधीनस्थ शालाओं का अवलोकन कर रहे हैं जिसके अंतर्गत आज मंगलवार सुबह से ही संयुक्त रूप से शासकीय प्राथमिक शाला घिरघोली एवं शासकीय माध्यमिक शाला घिरघोली का अवलोकन किया गया जिसमें विभिन्न दिशा निर्देश देते हुए शिक्षकों का मार्गदर्शन किए एवं शिक्षकों के साथ बच्चों से सीधा वार्तालाप किए उनकी पढ़ाई लिखाई का स्तर की जानकारी प्राप्त किए स्तर अनुरूप बच्चों से सवाल जवाब किया गया जिसका बच्चों ने बेबाक रूप से बिना डर भय के जवाब दिए ।सभी शिक्षकों को दिशा निर्देश दिए कि आप सभी लोग समय पर शाला पहुंचे वीएसके में अपनी उपस्थित देवे, बच्चों की शैक्षिक गुणवताओं के साथ बौद्धिक, शारीरिक, मानसिक, नैतिक ,व्यवहारिक के साथ सर्वांगीण शिक्षा प्रदान करें उन्हें जीवन जीने की कला प्रदान करने का प्रयास करे देश की अच्छा नागरिक बनाने का प्रयास करे।
शासकीय प्राथमिक शाला घिरघोली में शिक्षकों को समय पर स्कूल में उपस्थित होने और वीएसके में हाजिरी भरने के लिए निर्देशित किए साथ ही बच्चों की शैक्षिक गुणवताओं में सुधार करते हुए बारहखड़ी, पहाड़ा एवं धारा प्रवाह पठन हेतु दिशा निर्देश दिए।
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला घिरघोली में शाला की विभिन्न गतिविधियों से अवगत हुए बच्चों से बात करने पर पता चला कि कक्षा आठवीं में अम्ल और क्षार की पढ़ाई हो रही है तो बच्चों से संबंधित प्रश्नोत्तर किया गया जिसमें बच्चों ने निडर होकर जवाब दिए।
शासकीय प्राथमिक शाला ढोड़िया में अवलोकन के दौरान बच्चों की पढ़ाई लिखाई भाषायी शैक्षिक गुणवता, वर्णमाला, बारहखड़ी, गणितीय समझ की दक्षता सराहनीय रहा बच्चों से विभिन्न स्तर की जानकारी प्राप्त किए जो संतोषप्रद रहा।
शासकीय प्राथमिक शाला पुरेना में प्रधान पाठक तुलेश्वर कुमार सेन द्वारा कक्षा चौथी पांचवी के बच्चों के तार्किक एवं बौद्धिक खेल के माध्यम से अध्ययन अध्यापन करते पाया गया जिसमें बारह लाइनों में बारह सब्जियों का नाम ढूंढकर दिखाना था जिसमें बच्चों को एक घंटे का समय दिया गया था जिसमें बच्चे अपनी योग्यतानुसार सवालों को हल कर जवाब दे रहे थे।कक्षा तीसरी में अवलोकन के दौरान जोड़ घटाव की संक्रियाएं एवं इबारती प्रश्न पूछे गए कक्षा पहली और दूसरी में अखर ज्ञान,बाल कविता , अंकिय संख्या पहचान फल,फूल की नाम पूछे गए जिसमें बच्चों ने अपनी अनुसार जवाब दिए जो संतोष प्रद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *