*जिला स्तरीय महिला कबड्डी चयन ट्रायल सम्पन्न, 21 में से 12 खिलाड़ी मंडलीय ट्रायल के लिए चयनित*

Blog

 

 अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

बांदा। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ओपन महिला कबड्डी चयन ट्रायल शनिवार को जे.ए. डिग्री कॉलेज मैदान, बांदा में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। ट्रायल में जिले की 21 महिला कबड्डी खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया, जिनमें से उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 12 खिलाड़ियों का चयन मंडलीय ट्रायल के लिए किया गया।

जिला कबड्डी एसोसिएशन के जिला सचिव कमल सिंह यादव ने बताया कि उप क्रीड़ा अधिकारी कल्पना कमल जी ने जानकारी दी कि चयनित खिलाड़ी 29 जुलाई 2026 को जनपद चित्रकूट में आयोजित होने वाले मंडलीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग करेंगी। मंडलीय स्तर पर चयनित टीम 4 से 6 अगस्त 2026 तक एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा में आयोजित राज्य स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में मंडल का प्रतिनिधित्व करेगी।

चयनित खिलाड़ियों में जिया खान, निशा, शिवांशी, अंजना, अंजलि, श्रेया, निहारिका, मंजू, रोशनी, साक्षी, नव्या एवं पिहू शामिल हैं।

ट्रायल के दौरान चयन प्रक्रिया में एसआई राजेंद्र कुमार, कंचन यादव, बाबू भैया, जिला कबड्डी एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सुनील सक्सेना तथा जिला सचिव कमल सिंह यादव उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों एवं चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए चयनित खिलाड़ियों को आगामी मंडलीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *