अभाविप बांदा द्वारा कारगिल विजय दिवस पर दिल्ली के जंतर मंतर में भारतीय सेना के विरुद्ध की गई अशोभनीय एवं आपत्तिजनक टिप्पणियों के निमित विरोध प्रदर्शन

Blog

  अनिल सanilक्सेना की रिपोर्ट

    अनिल सक्सेना की रिपोर्ट 

बांदा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा ग़ैरराजनीतक छात्र संगठन है । जो युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ साथ छात्रहितों एवं राष्ट्रहितों में अग्रिणी रहा है । जिला संयोजक कार्तिकेय गुप्ता के नेतृत्व में पं. जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय बांदा से महाराणा प्रताप चौक से होते हुए अशोक लॉट चौराहे पर दिल्ली के जंतर मंतर में भारतीय सेना के विरुद्ध की गई अशोभनीय एवं आपत्तिजनक टिप्पणियों का अभाविप बाँदा ने विरोध प्रदर्शन किया । कार्तिकेय गुप्ता ने हुंकार भरते हुए कहा कि जिस भारतीय सेना के बलिदान से भारत त्योहार मनाता है , दिल्ली के जंतर मंतर में देश को तोड़ने वाले विरोधी शक्तियाँ जो छात्रों के वेश में भारतीय सेना पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते है वह भारत के युवा एवं छात्र नहीं हो सकते । साथ ही प्रेमानंद महाराज एवं श्रीराम पर टिप्पणी करने वालो को चेतावनी देते हुए अगर भारत में रहकर भारत के आदर्श श्रीराम का नाम नहीं ले सकते है तो श्रीराम पर टिप्पणी भी नहीं सहेगी युवाशक्ति ऐसा करने पर हलक से जुबान निकालने का काम भी भारत की युवाशक्ति करेगी । भारत के छात्र स्वामी विवेकानंद, डॉ . भीम राव अंबेडकर , ए. पी. जे. अब्दुल कलाम हुए है जो भारत का पर्चम दुनिया में लहराने का काम किया है । छात्रों के आदर्श महापुरुष है ना की जेएनयू के वामपंथी विचारधारा, भारत को तोड़ने वाली शक्तियां ।
साथ ही अन्य कार्यकर्ताओं ने विषय रखे एवं सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
इस मौके में जिला छात्रा प्रमुख स्नेह नामदेव , प्रांत फ़रमाविज़न सह संयोजक सुभाष त्रिपाठी, तहशील संयोजक अभय साहू , रक्षा त्रिपाठी , नगर मंत्री बांदा रामेद्र शर्मा , नगर मंत्री नरैनी शैलेन्द्र राजपूत , नगर सह मंत्री बांदा युवराज सिंह , शैलेंद्र दीक्षित , सतेंद्र सिंह , अभय सोनी के साथ साथ प्रवीण त्रिवेदी, दिलीप यादव , हर्ष सिंह , अंश पुष्पक , राज सिंह , देवदत्त, ललित , ओम सिंह , आशीष सिंह , उमाकांत, समीर सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित  रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *