चंद्र प्रकाश द्विवेदी की रिपोर्ट
ककरबई-झांसी कसवा में अंजनी नंदन हनुमानजी महाराज के प्रति आस्था और जीव सेवा का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। ग्रामीणों ने मिलकर अंजनी नंदन प्रांगण में गायों एवं कुत्तों के लिए विशेष भंडारे का आयोजन किया। भंडारे के दौरान जब मंदिर परिसर में पशुओं की संख्या कम मिली तो आयोजकों ने प्रसादी को ई-रिक्शा में भरवाकर पूरे गांव की गलियों में पहुंचाया और गायों तथा कुत्तों को रोटी व गुड़ खिलाया।
आयोजकों ने बताया कि आषाढ़ माह में लोग विभिन्न धार्मिक आयोजन, भंडारे और कन्या भोज करते हैं। इसी भावना से प्रेरित होकर उन्होंने मूक पशुओं के लिए भोजन की व्यवस्था करने का संकल्प लिया। उनका कहना था कि अंजनी नंदन हनुमानजी महाराज की प्रेरणा से यह सेवा कार्य किया गया है।
कसवा बासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे मानवता और जीव दया का संदेश देने वाला कदम बताया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महेन्द्र शिवहरे, नरेंद्र बुंदेला, उमाशंकर सोनी, प्रभात प्रजापति, सुखनंदन, आशाराम, प्रकाश चन्द्र गुप्ता, ओम प्रकाश सक्सेना, गोविंददास रैकवार,अरुण बुधौलिया, सियाराम यादव, जागेश्वर यादव, पवन यादव, मनोहर यादव, सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। आसपास के क्षेत्रों में भी इस अनूठे गौ एवं श्वान भोज की खूब चर्चा रही।
