बाँदा रोटी बैंक की महिला टीम के द्वारा लगभग एक सैकड़ा मरीजों को फल,बिस्किट आदि का वितरण जिला महिला अस्पताल बाँदा में किया गया।

Blog

 अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट  बांदा। बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक शेख़ सादी जमा साहब और सह संरक्षक चंद्रमौली भारद्वाज जी के संरक्षण में बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की महिला टीम की उपाध्यक्ष श्रीमती तरन्नुम फ़ात्मा की अध्यक्षता में महिला टीम की सदस्य रश्मि सिंह के नेतृत्व में महिला टीम के सहयोग से महिला जिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0श्रीमती सुनीता सिंह जी के निर्देशन में, जिला महिला अस्पताल स्टाफ़ के विशेष सहयोग से, महिला टीम के द्वारा हर माह की तरह इस बार भी महिला जिला चिकित्सालय बाँदा के मरीजों और तीमारदारों को फल,बिस्किट आदि का वितरण किया गया।इसके साथ ही महिला टीम की कोषाध्यक्ष रेणुका गुप्ता के द्वारा मरीजों को उनके मौलिक अधिकारों तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।महिला टीम की सोशल मीडिया प्रभारी रिचा रैकवार ने सभी का आभार व्यक्त किया।उक्त फल,बिस्किट आदि पाकर मरीज़ों और उनके तीमारदारों ने बाँदा रोटी बैंक टीम को आशीर्वाद और दुआओं से नवाज़ा।उक्त फल वितरण कार्यक्रम में निम्न पदाधिकारियों,सदस्यों,समाजसेवियों ने मरीज़ों और उनके तीमारदारों को सेवा प्रदान की। संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष रिज़वान अली,उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम,महिला उपाध्यक्ष तरन्नुम फ़ात्मा, महिला कोषाध्यक्ष रेणुका गुप्ता, महिला सोशल मीडिया प्रभारी रिचा रैकवार, तुलसीदास श्रीवास पेशकार, सदस्य नसीर खान,फूलकली, रश्मि सिंह, शहाना खान,मुमताज़ बेगम, आफ़ताब, सुरक्षा गार्ड आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *