जरूरतमंदों को कपड़ा वितरण के साथ शिक्षा और पर्यावरण कर दिया संदेश

 

   अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

बांदा बड़ोखर स्थित स्व मोहन बाबू श्रीवास्तव परिसर में रोटी बैंक सोसाइटी के द्वारा ग्राम प्रधान बड़ी बड़ोखर श्रीमती राजकुमारी के निर्देशन में,समाजसेवी पंकज बागवान के सहयोग से, जरूरतमंद ग्रामीणों को बृहद स्तर पर वितरण किया गया जिसमें बच्चों से लेकर पड़े बुजुर्गों महिलाओं आपके लिए सामान उपलब्ध रहा तथा साथ ही ग्रामीणों को वृक्षारोपण,स्वास्थ्य,स्वच्छता,यातायात तथा उनके कानूनी अधिकारों के प्रति सोसाइटी के सदस्य जगदीश श्रीवास के द्वारा जागरूक किया गया, अध्यक्ष रिजवान अली ने रोटी बैंक के सेवा कार्यों की जानकारी देते हुए मानव सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताया। अंत में पंकज बागवान ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन दीनदयाल सोनी ने किया, पर्यावरण का संदेश देते हुए श्याम ग्राम उद्योग सेवा संस्थान के सचिव प्रवीण निगम जी ने सभी लोगों को एक एक पौधा भेंट किया,अध्यक्ष रिज़वान अली ने सभी का आभार व्यक्त किया। उक्त कपड़े आदि पाकर ग्रामवासियों में अपार खुशी दिखाई दी सभी लोगों को दुआओं और आशीर्वाद से नवाजा उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम, अलीमुद्दीन ,निहाल खान, शहाना खान, समाजसेवी आकाश श्रीवास्तव, राहुल तिवारी, नीरज निगम आदि पदाधिकारी , सदस्यों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया अंत में पंकज बागवान ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया कार्यक्रम में संजीवनी भारत ट्रस्ट के अरुण निगम हंस फाउंडेशन, बागवान टीम तथा बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे एवं ग्रामीणजन शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *