चुंगी नंबर चार पर ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का जमावड़ा, स्थानीय प्रशासन बना अंजान*

Blog

  ब्रजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट

जालौन। नगर के चुंगी नंबर चार क्षेत्र में सुबह सुबह तड़के करीब पांच बजे से ही ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का जमावड़ा देखा जा सकता है। स्थानीय लोगों के अनुसार एक दर्जन से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियां क्षमता से अधिक ईंटें लादकर यहा खडे होकर ग्राहको का इंतजार करते है।इससे क्षेत्र में ईंट माफियाओं की सक्रियता को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सुबह के समय लगातार भारी वाहनों की आवाजाही से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियां न केवल यातायात नियमों की अनदेखी कर रही हैं, बल्कि आम राहगीरों और अन्य वाहन चालकों के लिए भी खतरा पैदा कर रही हैं।
क्षेत्रवासियों का आरोप है कि चुंगी नंबर चार पर रोजाना इस तरह के वाहनों का जमावड़ा लगता है, लेकिन स्थानीय प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों ने प्रशासन और परिवहन विभाग से मांग की है कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर जांच कराई जाए और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *