बृजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट
जालौन। कृषि उत्पादन मंडी समिति, जालौन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के अंतर्गत आयोजित लकी ड्रा में चयनित 14 किसानों को विभिन्न कृषि उपकरण एवं उपहार वितरित किए गए। कार्यक्रम में मंडी सचिव अंकित गुप्ता तथा मंडी समिति के रवि कुमार सहित समस्त स्टाफ की उपस्थिति में किसानों को सम्मानपूर्वक उपहार प्रदान किए गए।
योजना के अंतर्गत चयनित किसानों को हैप्पी सीडर, पावर ड्रिवेन हार्वेस्टर/रीपर, रोटावेटर, सोलर पावर पैक संयंत्र, पंपिंग सेट, पावर स्प्रेयर, मिक्सर ग्राइंडर तथा 43 इंच एलईडी टीवी जैसे उपयोगी उपहार दिए गए।
मंडी सचिव अंकित गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना का उद्देश्य किसानों को मंडी व्यवस्था से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें आधुनिक कृषि उपकरणों के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की योजनाएं किसानों की आय बढ़ाने और कृषि कार्यों को अधिक सुविधाजनक बनाने में सहायक सिद्ध हो रही हैं।
उपहार प्राप्त करने वाले किसानों ने प्रदेश सरकार एवं मंडी समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना से किसानों को लाभ मिल रहा है तथा कृषि के प्रति उनका उत्साह बढ़ रहा है। कार्यक्रम के दौरान मंडी समिति के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने चयनित किसानों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
