नाहरगढ/मंदसौर(तुलसीराम राठौर)—
मंदसौर जिले में नाहरगढ़ थाना प्रभारी वरुण तिवारी एक अच्छे अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। जिले के अलग अलग थानों पर रहते हुए उन्होंने कई बड़ी कार्यवाहीयो को करते हुए बड़े तस्करों ओर माफियाओं को जैल की सलाखों के पीछे भेजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। साथ ही शराब ओर एमडी तस्करों में पुलिस का खौफ पैदा किया है।
हाल ही में नाहरगढ़ थाना प्रभारी वरुण तिवारी की टीम को एक ओर बड़ी सफलता हाथ लगी है। देश के 11 राज्यों में चोरी, लुट, डकैती करने वाली कुख्यात अंतर्राज्यीय लच्छु गैंग के 4 डकैतों को पुलिस टिम ने लुट की योजना बनाते हुए धर दबोचा है। यह गैंग लंबे समय से मंदसौर जिले में भी सक्रिय थी और कई बड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुकी थी।पुलिस ने धार ओर अलीराजपुर के आरोपियों गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 37 लाख रुपए की चोरी की गई मश्रुका, सोने चांदी के आभूषण, चारपहिया वाहन, इलेक्ट्रॉनिक कटर, प्लास्टिक पेचकस, कटर आदी बरामद किए हैं। गिरफ्तार बदमाशो पर पहले भी कई अपराध दर्ज हैं।
पकड़े गए ये बदमाश डकैती करने में इतने माहिर थे कि वे महज 7 मिनट के भीतर ग्रील काटकर घर या दुकान के अंदर प्रवेश कर चोरी की वारदात को अंजाम दे देते थे। यह गिरोह पंजाब, दिल्ली, कर्नाटक, झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, केरल और असम जैसे 11 राज्यों में सक्रिय था और कई बड़े शहरों में चोरी, लुट डकैती की वारदात को अंजाम दे चुका था।
इस महत्वपूर्ण कार्रवाई को सफलता पूर्वक अंजाम देने पर मध्यप्रदेश पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने थाना नाहरगढ़ पुलिस टीम को पुरुस्कृत करने की घोषणा की ।
