प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा 10 मई को*

Blog

 

लोकेंद्र भुवाल् की रिपोर्ट

*बेमेतरा 02 मई 2026/-* राज्य शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। इसके साथ ही प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की तिथियां एवं परीक्षा समय-सारिणी भी जारी कर दी गई है।

जारी सूचना के अनुसार, प्रदेश के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं—जैसे मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए, क्लैट एवं एनडीए—की सुदृढ़ तैयारी कराने के उद्देश्य से प्रयास आवासीय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं।

मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:

* प्रवेश पत्र डाउनलोड की तिथि: 01 मई 2026 से 10 मई 2026 तक (10 मई को प्रातः 9:30 बजे तक)
* प्राक्चयन परीक्षा की तिथि: 10 मई 2026
* OMR शीट भरने का समय: प्रातः 9:30 बजे से 10:00 बजे तक
* परीक्षा का समय: प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
* प्रवेश पत्र डाउनलोड लिंक: https://eklavya.cg.nic.in

विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें और परीक्षा के दिन समय से केंद्र पर उपस्थित हों। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने या अन्य किसी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित जिले के सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग से संपर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *