अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद निरन्तर विगत पिछले 76 वर्षों से छात्रहितों के लिए कार्य करते हुए राष्ट्र के पुनर्निर्माण की ध्येय यात्रा के लिए अग्रणी रहा है । अभाविप अपने विभिन्न आयामों एवं गतिविधियों के माध्यम से अलग अलग क्षेत्र में छात्र देश एवं समाज के लिए कार्यरत है । इसी निमित स्टूडेंट फॉर सेवा (SFS) के माध्यम से यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 14 और 15 मार्च को जनपद – बांदा में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा देने आ रहे परीक्षार्थियों के रात्रि विश्राम रुकने हेतु व्यवस्था एवं सहायता केंद्र स्थापित किए गए । अभाविप बांदा के सह जिला संयोजक कार्तिकेय गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे स्टेशन एवं रोडवेज पर सहायता केन्द्रों के माध्यम से परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्रों की जानकारी के साथ अन्य जानकारिया प्रदान करने के साथ परीक्षार्थियों के लिए निःशुल्क रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई जिसमे सैकड़ो परीक्षार्थियों ने विश्राम कर अपने अपने परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा देने पहुँच गए । जिसमे विभाग संगठन मंत्री शिवम पांडेय ने बैठक में कार्यकर्ताओं को सुनिश्चित किया कि किसी भी परीक्षार्थियों को जनपद बांदा में किसी भी प्रकार की कोई समस्या ना हो ।
इस मौके में जिला संयोजक गोविंद तिवारी , श्लोक द्विवेदी , सुभाष त्रिपाठी , रमेंद्र शर्मा , अभय साहू , युवराज सिंह , अर्पित द्विवेदी , शैलेंद्र दीक्षित , प्रवीण त्रिवेदी , अंश पुष्पक, अभय सोनी , दिलीप यादव , ओम पटेल , अभिलाष सिंह सहित संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
