अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
बांदा। समाजसेवी संस्था सेवर्स ऑफ लाइफ बांदा के तत्वाधान में मानवता की मिसाल पेश करते हुए तीन रक्त वीरों ने जरूरतमंद मरीजों को रक्तदान कर उन्हें जीवनदान दिया।
जानकारी के अनुसार 6 माह के बच्चे अमन को रक्त की अत्यंत आवश्यकता थी, जिस पर आमिर खान ने आगे आकर रक्तदान किया और मासूम की जान बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं 7 माह के बच्चे आमिर के लिएपत्रकार रूपा गोयल ने रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया।
इसके अलावा 35 वर्षीय संतोषी को भी रक्त की जरूरत थी, जिसके लिए रवि पांडे ने रक्तदान कर उनकी मदद की।
बता दें कि सेवर्स ऑफ लाइफ संस्था निरंतर 8 वर्षों से निस्वार्थ लोगों की रक्त से संबंधित सेवाओं का संचालन कर रही है। हमारा उद्देश्य है कि रक्त के अभाव में किसी की भी जान ना जा सके हम अपने संकल्प में संकल्पित हैं। इस संस्था में 50- 50 बार रक्तदान देने वाले लोग जुड़े हुए हैं जो हमेशा रक्त दान कर जीवन दान देने का प्रयास करते हैं
संस्था के सदस्यों ने रक्तदाताओं के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और इससे किसी जरूरतमंद को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अधिक से अधिक लोग रक्तदान के लिए आगे आएं, ताकि जरूरतमंद मरीजों की समय पर मदद की जा सके।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सलमान खान, सलाहकार सुनील सक्सेना, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका मोहन साहू,अंसार अहमद सिद्दीकी ताहिर खान,शादाब अहमद, अनवर रजा रानू,नीरज निगम, संध्या, प्रमोद द्विवेदी,प्रमोद यादव, नौशाद आदि सभी रक्तदान में शामिल रहे सभी रक्तवीरों का आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल स्वास्थ्य की कामना की।
