शिव शर्मा के साथ रामेश्वर यादव की रिपोर्ट
साल्हेवारा, ।
साल्हेवारा क्षेत्र के ग्राम समनापुर में पशुधन विकास विभाग द्वारा जिला स्तरीय सह-खंड स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी एवं मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के किसानों एवं पशुपालकों को वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यशोदा नीलांबर वर्मा उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था में पशुपालन का महत्वपूर्ण योगदान है। पशुपालन किसानों की आय का अतिरिक्त स्रोत होने के साथ-साथ कृषि व्यवस्था का मजबूत आधार भी है। उन्होंने पशुपालकों से आधुनिक तकनीक अपनाकर उत्पादन बढ़ाने की अपील की।
मेले में पशुपालन से संबंधित विभिन्न योजनाओं, जानकारी और प्रदर्शनी के माध्यम से किसानों को जागरूक किया गया। साथ ही उत्कृष्ट पशुपालन करने वाले किसानों एवं पशुपालकों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर श्री खम्हन ताम्रकार,मन्नू मरकाम, निजाम सिंह मंडावी, गंगू मेरावी, विनोद ताम्रकार, महेंद्र यादव, परमात्मा मानिकपुरी सहित बड़ी संख्या में पशुपालक किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं ग्रामीणजन भी शामिल हुए।
कार्यक्रम में पशु चिकित्सा विभाग से डॉ. सुधीर कुमार जैन (प्रभारी पशु चिकित्सालय साल्हेवारा), डॉ. शिवांगी खरे (खैरागढ़), डॉ. आर. पी. टंडन (छुईखदान) एवं डॉ. योगेश कटारे उपस्थित रहे।
इस दौरान विधायक महोदया, जिला अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, पूर्व जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य एवं स्थानीय सरपंच भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
यह जानकारी पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुधीर कुमार जैन द्वारा दी गई।
