बकावंड पुलिस ने गिरोला मंदिर चोरी मामले में चोर को पकड़ा

Blog

 

शिव शर्मा की रिपोर्ट
,    गत दिनो गिरोला गांव में स्थित हिंगलाजिन माता मंदिर से अज्ञात आरोपियों द्वारा दो सोने के हार, 1 सोने की नथनी और 1 छोटा चांदी का मुकुट चुरा लिया गया। इस संबंध में, बकावंद पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक-53/25, धारा 331(4), 305 बी0एन0एस0दर्ज कर विवेचना प्रारंभ किया गया,और पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश पतासाजी कर रही थी एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक बस्तर द्वारा अज्ञात आरोपियों गिरफ्तारी ,पतासाजी,धरपकड़ हेतु इनाम की घोषणा किया गया था। जांच के दौरान, आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज का लगातार विश्लेषण किया गया और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर, आरोपी का पता लगाने के लिए पुलिस की एक टीम को ओडिशा राज्य भी भेजा गया। पुलिस अधीक्षक बस्तर के मार्गदर्शन में आरोपियों का पता लगाने /धरपकड़ एवं गिरफ्तार करने हेतु एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था और लगातार प्रयास किए जा रहे थे।दिनांक 21.02.2026 को पुलिस टीम को एक मुखबिर से सूचना मिली, जिस पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ओडिशा राज्य की सीमा से लगे धरिनीगुडा कोरटा गांव के जंगल में संदिग्ध को घेर लिया, एक व्यक्ति को पकड़कर हिरासत में लेकर पूछताछ किए पूछताछ में उक्त व्यक्ति अपना नामऔर उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति अपना नाम नवीन हरिजन उर्फ बडू पिता रघुनाथ हरिजन उम्र 36 निवासी किरणगुडा थाना बिसिंगपुर हाल ग्राम दुबलीखोटा थान जयपुर जिला कोरापुट का रहनेवाला बताया तथा अपने अन्य साथियों, टूना हरिजन और माधव हरिजन के साथ गिरोला स्थित हिंगलाजिन माता मंदिर से सोने और चांदी के गहने चुराने की बात कबूल किया और बताया कि उन्होंने चोरी के गहने बेचकर प्राप्त धन को आपस में बांट लिया था। गिरफ्तार आरोपी को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस मामले में अन्य आरोपी टूना हरिजन और माधव हरिजन फरार हैं और उनकी तलाश जारी है। मामले में आगे की जांच जारी है।
महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी:
इंस्पेक्टर – विकेश तिवारी
सहायक उपनिरीक्षक – मधुसूदन सिंह ठाकुर
हेड कांस्टेबल – नकुल नाथ कश्यप
आरक्षक – भीष्म ठाकुर, गौरव ठाकुर, भोलाराम बघेल
सायबर टीम- निरीक्षक लीलाधर राठौड़, सुरेश जागड़, उपनिरीक्षक प्रमोद सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक 1257 खेदूराम ठाकुर, मोरेश्वर गुप्ता,खेदूराम ठाकुर,मौसम गुप्ता आरक्षक प्रदीप कश्यप, सोनू भदोरिया, जागेश्वर युवराज, महेश पटेल, कृष्णा एवं डीआरजी टीम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *