अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
बांदा i स्थानीय राइफल क्लब खेल मैदान में आयोजित मोहित सिंह मेमोरियल क्रांतिवीर T-10 क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन–3 का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। फाइनल मैच खुदीराम बोस टाइगर्स बनाम सरदार उद्यमसिंह चैलेंजर्स के बीच खेला गया।
मुकाबले का हाल
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए खुदीराम बोस टाइगर्स की टीम निर्धारित 10 ओवरों में 103 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरदार उद्यमसिंह चैलेंजर्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9.4 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और 4 विकेट से फाइनल मैच जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया।
दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। कभी मैच एक टीम के पाले में जाता दिखा तो कभी दूसरी टीम ने जोरदार वापसी की। अंततः उद्यमसिंह चैलेंजर्स ने संयमित खेल दिखाते हुए जीत दर्ज की।
🏆 पुरस्कार वितरण समारोह
फाइनल मैच का मैन ऑफ द मैच पुरस्कार पौरुष सिंह को मेगा स्पॉन्सर श्री आदित्य जड़िया जी एवं श्री सौरभ चंद्र गुप्ता जी द्वारा प्रदान किया गया।
सीजन–3 के प्रमुख पुरस्कार:
🏅 मैन ऑफ द टूर्नामेंट – हैदर रिज़वी (खुदीराम बोस टाइगर्स)
🏏 बेस्ट बल्लेबाज – पौरुष सिंह
🎯 बेस्ट गेंदबाज – रोहित यादव
🎖 अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
क्रांतिवीर टी-10 लीग सीजन–3 में बतौर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि जनाब शेख़ सादी उज़ ज़मा साहब, श्री अतुल अग्रवाल (हिंदी खबर संपादक), श्री शेखर शर्मा जी, ओमनारायण त्रिपाठी, विदित जी, श्री संजय गुप्ता जी, भारत इंटरप्राइजेज के मालिक आरिफ अली जी, निषाद फर्नीचर के मालिक शिवकरण निषाद जी, सुशील सक्सेना जी, सैयद मगरबी जी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इससे पूर्व राजेंद्र अवस्थी एवं नफीस गावस्कर द्वारा श्री अतुल अग्रवाल (हिंदी खबर) एवं उनकी टीम, दैनिक जागरण के ब्यूरोचीफ विमल पाण्डेय, श्री सुनील सक्सेना एवं हिमांशु शुक्ला को सम्मानित किया गया।
👏 आयोजन की सराहना
क्रांतिवीर टी-10 लीग के अध्यक्ष श्री इंद्रेश जड़िया जी एवं राजेंद्र अवस्थी ने टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए लीग कमेटी एवं खेल प्रेमियों का आभार व्यक्त किया।
हजारों की संख्या में दर्शकों ने फाइनल मुकाबले का आनंद लिया। पूरा राइफल क्लब खेल मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा।
इस अवसर पर राजेंद्र अवस्थी, कमल सिंह, सुनील सक्सेना, तन्नू नंदा, शब्बर रिजवी (मीडिया प्रभारी), अबरार फारूकी, शालू हैदर, आशुतोष राणा, अभय श्रीवास्तव, रसीद अली, हैदर रिजवी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मैचों का सफल संचालन अंपायर शमीम हैदर, शब्बर रिज़वी, दीपांक मेहरा एवं प्रवीण भइया जी द्वारा किया गया।
✨ इस तरह रोमांच और उत्साह से भरपूर क्रांतिवीर T-10 लीग सीजन–3 का सफल समापन हुआ और सरदार उद्यमसिंह चैलेंजर्स ने विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।
