अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
स्थानीय राइफल क्लब खेल मैदान में मोहित सिंह मेमोरियल क्रांतिवीर T-10 क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 का द्वितीय दिवस पर खेले गए तीनों मुकाबलों में रोमांचक क्रिकेट देखने को मिला।
प्रथम मैच में रोशनसिंह डेयर डेविल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भगतसिंह इंकलाब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए , निर्धारित 10 ओवर में 97 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रोशन सिंह की टीम ने इस मैच को 8.4 ओवर में ही पा लिया इस मैच को 7 विकेट से जीत दर्ज।
इस मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बादल को प्रदान किया गया।
मैच के अतिथि श्री *कमल यादव* जी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग देंगे और सभी से खेल भावना के साथ खेलने की प्रेरणा दी।
दिन का दूसरा मुकाबला सुभाष चंद्र बोस और सरदार उद्यमसिंह टीमों के बीच खेला गया। सरदार उद्यमसिंह की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 160 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुभाषचन्द्र बोस की टीम 105 रनो पर सिमट गई। सरदार उद्यमसिंह की टीम ने
इस मैच को 54 रनो से जीत लिया।
इस मैच में मैन ऑफ द मैच *राहुल सिंह* रहे।
दूसरे मैच के अतिथि
*जितेन्द्र यादव जीतू जूनियर जी*
*मनोज त्रिपाठी बिल्लू जी*
रहे।
दिन का तीसरा मैच
सुभाषचन्द्र बोस बनाम रोशनसिंह के बीच खेला गया
सुभाष चन्द्र बोस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 54 रनो पर सिमट गई जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी रोशनसिंह डेयर डेविल्स ने इस मैच को 7 ओवर पहले ही 8 विकेट से जीत लिया
इस मैच के मैन ऑफ द मैच
*बादल* रहे
तीसरे मैच के अतिथि
*क्षतिज त्रिपाठी जी रहे*
टूर्नामेंट के अध्यक्ष श्री इंद्रेश जाडिया ने आयोजन में उपस्थित सभी अतिथियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राजेन्द्र अवस्थी, महेश साहिल, कमल सिंह, सुनील सक्सेना, तन्नू नंदा, शब्बर रिजवी (मीडिया प्रभारी) अबरार फारूकी, शालू हैदर, अनिल मिश्रा, आशुतोष राणा, अजय यादव, अभय श्रीवास्तव, रसीद अली, हैदर रिजवी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
मैचों का सफल संचालन अंपायर दीपांक मेहरा और रेहान द्वारा किया गया।
टूर्नामेंट के आगामी मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
