शिव शर्मा के साथ रामेश्वर यादव की रिपोर्ट
अम्बागढ़ चौकी :-
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला मुख्यालय रायपुर एवं प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री किरण सिंह देव ने ध्वजारोहण कर उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया और संविधान की गरिमा बनाए रखने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मखमूर इक़बाल खान, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) श्री अमरजीत सिंह छाबड़ा, मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रजिया खान, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री मिर्जा एजाज बेग, मोर्चा के प्रदेश मंत्री श्री शेख निजाम, आईटी सेल प्रभारी श्री अमिक खान, ‘मन की बात’ के प्रदेश प्रभारी श्री आरिफ नियाज़ी एवं अल्पसंख्यक मोर्चा रायपुर जिला अध्यक्ष श्री ज़ीशान सिद्दीकी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने लोकतंत्र, राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक समरसता पर बल दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
