नगर पालिका के आंकड़ों के मुताबिक शहर में घूम रहे हैं 1610 आवारा कुत्ते

Blog

   सुनील सक्सेना की रिपोर्ट

बांदा: ।- आवारा कुत्तों की संख्या में नियंत्रण लगाने को लेकर योगी सरकार गंभीर है। और बांदा में अगले 1 महीने में आवारा कुत्तों को पड़कर नसबंदी की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। बांदा नगर पालिका द्वारा एबीसी(Animal Birth Control) सेंटर को बनाने का काम किया जा रहा है। और नगर पालिका के आंकड़ों के मुताबिक शहर में 1610 आवारा कुत्ते सड़कों पर घूम रहा है। वहीं कुत्तों को पकड़ने के लिए 20 डॉग कैनल नगर पालिका मंगवाने जा रही है। वही बांदा नगर पालिका मंडल की पहली ऐसी नगर पालिका होगी जहां पर एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर बनाया जा रहा है।

*जर्जर पड़े स्लाटर हाउस के भवन को बनाया जा रहा एबीसी सेंटर*

शहर की कहीं पर इलाके में जर्जर पड़े निष्प्रयोग स्लॉटर हाउस के भवन को नगर पालिका के द्वारा एबीसी सेंटर बनवाया जा रहा है। जिसे एक महीने में बनवाकर चालू कर दिया जाएगा और यहां पर सड़कों पर घूमने वाले आवारा कुत्तों को पकड़ कर लाया जाएगा। जहां पर कुत्तों की नसबंदी की जाएगी वहीं इनके टेस्टीज निकाल दिए जाएंगे। वहीं कुत्तों का स्वभाव सामान्य होने के बाद उन्हें पुनः उन्हीं के इलाकों में छोड़ दिया जाएगा जहां से पड़कर उनको लाया गया था। नगर पालिका की टीम 20 डॉग कैनल के जरिए कुत्तों को पकड़ेगी और फिर उन सभी कैंनलों को एबीसी सेंटर में लाया जाएगा और उन कैनल के अंदर कुत्ते रखे जाएंगे।

*टेंडर की प्रक्रिया हुई पूरी, जल्द जारी होगा वर्क आर्डर*

नगर पालिका बांदा की अध्यक्ष मालती गुप्ता बासू ने बताया कि आवारा कुत्तों के द्वारा लोगों पर हमला करने की घटनाएं आए दिन संज्ञान में आती है। जिसको लेकर हम शहर के खाईपार इलाके में स्थित पुराने निष्प्रयोज्य स्लाटर हाउस को राज्यवित्त से 10 लाख रुपए की लागत से एबीसी सेंटर बनाने जा रहे हैं। जिसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है और इसका टेंडर भी हो गया है। और जल्द ही वर्क आर्डर जारी कर दिया जाएगा और अगले एक महीने में एबीसी सेंटर को बनवा दिया जाएगा। वहीं 6 लाख रुपये के 20 डॉग कैनल मंगवाये जा रहे हैं। जिसके बाद आवारा कुत्तों को पड़कर यहां लाया जाएगा और उनकी नसबंदी की जाएगी। जिससे आवारा कुत्तों की बढ़ रही संख्या में लगाम लगेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *