सुशील कुमार मिश्रा की रिपोर्ट
मीडिया प्रभारी मितेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि देव दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर गंगा समग्र कानपुर प्रांत एवं विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के संयुक्त तत्वाधान में मवई बुजुर्ग के तालाब में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष/जिला संयोजक महेश कुमार प्रजापति ने बताया कि गंगा समग्र कानपुर प्रांत कार्यकारिणी सदस्यों व जिला संयोजक के नेतृत्व में अपनी ग्राम सभा तक संगठन का विस्तार किया गया है जिसमें कई लोग शामिल है। कार्यक्रम के दौरान काफी संख्या में ग्राम पंचायत मवई के लोग भारी संख्या में शामिल रहे। इस मौके पर तालाब के घाट को सैकड़ों दीपों से सुसज्जित किया गया और पटाखे छुटाकर इस देव दीपावली के पावन पर्व को मनाया गया। जिला संयोजक महेश कुमार प्रजापति ने बताया कि गंगा समग्र के द्वारा लगातार तालाब बचाने का अभियान चलाया जा रहा है और आगे बताया कि जो भी तालाब में अतिक्रमण लोगों द्वारा किया गया है बहुत जल्द अभियान चलाकर उनके खिलाफ कार्रवाई करवाई जाएगी इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों के साथ अन्य ग्रामीण लोग मौजूद रहे साथ ही देव दीपावली पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से गंगा समग्र प्रांतीय सदस्य मातृशक्ति संतोष मिश्रा रमेश प्रजापति अंगद प्रजापति जिला सह प्रभारी आलोक कुमार निगम जिला महामंत्री राकेश कुमार त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष कृष्ण चंद्र प्रजापति जिला उपाध्यक्ष महेश कुमार धुरिया मयंक तिवारी और सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे सहित तमाम लोग मौजूद रहे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी मितेश कुमार द्वारा बताई गई।
