कस्बे में युवाओं ने हर्षोंउल्लास के साथ धूमधाम से निकाली शिव बारात–

Blog

 

रिपोर्ट- सन्तोष कुमार सोनी के साथ धर्मेन्द्र कुमार
करतल– आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर कस्बे के सनातनी भक्तों द्वारा बड़े ही हर्षोंउल्लास के साथ धूमधाम के साथ भगवान् शिव पार्वती के रुप में नन्हे मुन्ने बच्चों की सज्जाकारी कर बैण्ड बाजे एवं डी जे में बज रहे भगवान् भोलेनाथ की महिमा के पारंपरिक धुनों में थिरकते घोड़ों तथा भगवान् शिव के गणों में भूत, प्रेत, नंदी एवं देवों के अलावा तरह तरह के रुप में बच्चों की भव्य झांकियां सजाकर सैकड़ों लोगों के साथ समूचे कस्बे में भगवान भोलेनाथ की बारात निकाली जिसमें कस्बे में महिलाओं ने भगवान शिव पार्वती के दर्शन करते फूल, मालायें अर्पित कर आरती करते हुये आशीर्वाद लिया इसके उपरांत यह शिव बारात कस्बे में ही रावण पहाड़ी स्थित शिव मन्दिर पहुंची जहां पर राजेन्द्र सिंह उर्फ सीपू सिंह द्वारा बारात के स्वागत सहितअन्य कार्यक्रमों काआयोजन करते हुये भगवान् शिव और माता पार्वती का विवाह सम्पन्न कराया गया! इस कार्यक्रम में गाज बाजे के साथ पारम्परिक गीतों की धुन पर थिरकते कस्बाई झुनझुनियां पार्टी के हास्य कलाकारों ने समूचे कार्यक्रम को और भी मनोरंजक बना दिया !इसी तरह ग्राम नहरी में भी दो जगहों से शिव बारात का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने शामिल होते हुये भगवान शिव माता पार्वती की भव्य झांकी निकाल वैवाहिक कार्यक्रम सम्पन्न कर इस धार्मिक कार्यक्रम को सम्पन्न कराया!इन समूचे कार्यक्रमों में शान्ति ब्यवस्था बनाये रखने में स्थानीय चौकी करतल प्रभारी सुबेदार विन्द सहित सहयोगी पुलिस कर्मियों में हेड कां०अनुज यादव, कां०रूपेन्द्र, कां० सुनील कुमार आदि के सराहनीय सहयोग के चलते समूचा कार्यक्रम शान्ति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *