सुशील कुमार मिश्रा की रिपोर्ट
जनपद बांदा
आज महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर बड़ोखर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत अछरौड में संचालित अस्थाई गौशाला में गोपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया गौ माता को गुड़ एवं फल खिलाकर पूजा करके गौ माता का आशीर्वाद लिया
विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा के जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने बताया कि आज महाशिवरात्रि का पावन पर्व है आज हम सब का दायित्व बनता है कि आज हम सब नंदी बाबा एवं गौ माता की पूजा करके ही महाशिवरात्रि का पर्व मनाना चाहिए जो आज ऐसी दुख की घड़ी पर गौ माता गौशालाओं में भूख और इलाज के अभाव में दम तोड़ रही हैं ऐसी स्थिति को देखते हुए महाशिवरात्रि का पावन पर्व हम सबको गौशाला में जाकर मानना चाहिए क्योंकि आज भगवान भोलेनाथ भी दुखी हैं क्योंकि उनके सेवक नंदी बाबा को दुःख है आज भूख प्यास से मर रहे हैं
आगे महेश कुमार प्रजापति ने बताया कि लगातार गौशालाओं में गोवंश की संख्या कम मिल रही है जिसके वजह से गोवंशों की मौत हुई है या फिर गौशाला से गोवंश गायब किए गए हैं जैसा कि बिसंडा ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत चौसड में संचालित गौशाला का है जहां पर अगस्त माह में 400 गोवंश संरक्षित किए गए थे लेकिन वर्तमान में सिर्फ 200 गोवंश मिले हैं इसका मतलब गौवंश गौशाला में मृत्यु हुई है या फिर गोवंश वहां से गायब किया गया है
आखिरकार ऐसे गौशाला संचालकों के खिलाफ कार्रवाई कब होगी बांदा जिले के जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई कब होगी
जो की लगातार पशु विभाग की जिम्मेदारी होती है गौवंश की गणना करना और समय-समय पर गोवंश की स्वास्थ्य को लेकर जांच पड़ताल करना लेकिन पशु विभाग इतना ज्यादा लापरवाही हो चुकी है की क्षेत्रीय पशु चिकित्सा अधिकारी कभी भी गौशाला में देखने तक नहीं जाते गौवंशों की संख्या कितनी है पहले कितनी थी अब कितनी है।
