जसपुरा में विशाल मानसिक स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

Blog

 

सुशील कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुरा में एक विशाल मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम बांदा ने प्रतिभाग किया। शिविर का उद्घाटन उप जिलाधिकारी पैलानी श्री अंकित वर्मा द्वारा किया गया। नायब तहसीलदार जसपुरा मोहम्मद मुस्तकीम विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ आलोक गुप्ता ने बताया कि मानसिक रोग किसी को भी हो सकता है। उन्होंने बताया कि यदि किसी को उलझन, घबराहट, बेचैनी, नींद नहीं आती है, भूत प्रेत, देवी देवता का साया बना रहता है, बुढ़ापे में भूलने की बीमारी या बच्चों में जिद्दीपन का स्वभाव रहता है, तो वे जिला चिकित्सालय पुरुष बांदा कमरा नंबर 4, 5, 6 में अपना उपचार करा सकते हैं। शिविर में क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ रिजवाना हाशमी ने लोगों की काउंसलिंग की। सामान्य मरीजों का डॉ संदीप गुप्ता, डॉ राजा भईया, डॉ सुमन, डॉ शशि चौहान ने दो सैकड़ा मरीजों का उपचार किया। अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुरा डॉ पवन कुमार ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और किसी भी मानसिक रोग के लिए जिला अस्पताल जाने की सलाह दी। अनुपम त्रिपाठी और अशोक कुमार ने एक सैकड़ा मरीजों का पंजीकरण किया। संचालन का कार्य स्वप्निल गुप्ता द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *