मंदसौर /नाहरगढ (तुलसीराम राठौर)-–गौतम बुद्ध सहकारी साख संस्था मर्यादित के तत्वाधान में आयोजित एक गरिमामय सम्मान समारोह में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत जगदीश खींची को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान का कारण संस्था द्वारा बताया गया कि जगदीश खींची ने शासन की जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। आमजन एवं गरीब वर्ग को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने में उनके द्वारा की गई सक्रिय पहल सराहनीय है। इसी उत्कृष्ट कार्य के लिए समिति द्वारा उनका सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंदसौर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रामादेवी गुर्जर रहीं। विशेष अतिथि के रूप में बौद्ध भीकु कबीरपंथी विश्राम दास महाराज, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष महेंद्र गुर्जर, पूर्व सेल्स टैक्स कमिश्नर ओ.पी. वर्मा एवं गौतम बुद्ध सहकारी साख संस्था मंदसौर के अध्यक्ष रघुवीर मालवीय उपस्थित थे। समारोह में संस्था के संचालक मंडल के सदस्य एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।
सम्मान मे अतिथियों द्वारा जगदीश खींची को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारा उद्देश्य है। समाज में सकारात्मक कार्य करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए इस प्रकार के सम्मान समारोह आयोजित किए जाते रहेंगे। गौतम बुद्ध सहकारी साख संस्था मर्यादित मंदसौर ने दी ।
फोटो
