यूटा डकोर की ब्लॉक कार्यकारिणी ने बीईओ से की शिष्टाचार भेंट

Blog

 राघवेंद्र शर्मा की रिपोर्ट

डकोर (जालौन)। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (यूटा) डकोर ब्लॉक की कार्यकारिणी ने बुधवार को बीआरसी मड़ौरा पहुंचकर खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती प्रीति राजपूत से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पदाधिकारियों ने उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए बुके भेंट किया और मिष्ठान्न खिलाया। संगठन की ओर से हुई औपचारिक वार्ता में शैक्षिक एवं संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई। विशेष अवसर पर कृष्ण कुमार दीक्षित द्वारा बीईओ को मातारानी की चुनरी भेंट की गई। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रदेश टीम से सुशील राजपूत एवं जिला टीम से रोहित भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके अलावा यूटा पदाधिकारियों ने आदरणीय डीसी चौधरी से भी मुलाकात कर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कृष्ण कुमार दीक्षित,मनीष ओझा,जावेद, गौरव, राजेश गुप्ता, अरविंद पांचाल, श्वेता मौर्या, सुशील राजपूत, रोहित सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *