सड़क सुरक्षा माह के तहत हेलमेट व सीट बेल्ट को लेकर जागरूकता – नियमों का पालन करने वालों को किया सम्मानित

Blog

  राघवेंद्र शर्मा की रिपोर्ट

उरई (जालौन)। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत बुधवार को इकलासपुरा चौराहा (अटल चौक) उरई पर सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दोपहिया व चारपहिया वाहन चालकों से हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने की अपील की गई। कार्यक्रम में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) राजेश कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों के पालन से न केवल चालक का जीवन सुरक्षित रहता है, बल्कि परिवार भी सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली परेशानियों से बचता है। उन्होंने नशे की हालत में वाहन न चलाने, तेज गति और स्टंट से बचने की अपील की। जागरूकता अभियान के दौरान हेलमेट व सीट बेल्ट पहनकर वाहन चलाने वालों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया, जबकि नियमों का उल्लंघन करने वालों को सख्त चेतावनी दी गई। यातायात प्रभारी बीर बहादुर सिंह ने बताया कि भविष्य में नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कठोर प्रवर्तन कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अजय इटौरिया, रेडक्रास सोसाइटी अध्यक्ष डॉ. नरेश वर्मा, सभासद लक्ष्मणदास बबानी, गुड सेमेरिटन पुरस्कार से सम्मानित समाजसेवी अब्दुल अलीम खान,संतोष प्रजापति दद्दा, महावीर तरसौलिया, हम्माद अहमद शानू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *