राघवेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट
उरई(जालौन)।ग्राम गढ़र के समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से सदभाव क्रिकेट कप 2026 का गांव में ही किसान स्टेडियम में आयोजित किया गया।जिसका उदघाटन आज 4 जनवरी 2026 को इन्फोपार्क उरई के प्रबंधक श्री अभय द्विवेदी चमारी द्वारा फीता काट कर क्रिकेट मैच का किया गया।
उदघाटन दौरान प्रथम मैच-जय बजरंग क्रिकेट क्लब तीतरा – अण्डा वारीयर्स अण्डा के बीच खेला गया। जिसमें टास अण्डा वारीयर्स अण्डा टीम ने जीता। और पहले गेंदबाजी का भी फैंसला लिया।
उपरोक्त मैच में अम्पायरिंग की भूमिका निभाने वाले सर्व श्री शिवम् पटेल, पीयूष कौशल,आर.के.यादव आदि शामिल रहे। इस अवसर पर क्रिकेट मैच के कामेन्द्रेटर का कार्य अक्षय दौंदेरिया,मोन्टू चौरसिया और मुकेश निरंजन ने की।मैच के स्कोरर नवीन पटेल,रोहित निरंजन और विकास ने की।
जय बजरंग क्रिकेट क्लब तीसरा ने पहले बल्लेबाजी करके 9 विकेट पर 171 रन बना जीत हासिल की। उपरोक्त टीम में सर्वाधिक रन हिमांशु पटेल ने 47 रन बनाकर टीम में अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं अण्डा वारीयर्स अण्डा टीम 141 रन पर पूरी टीम आल आउट हो गई। जिसमें मैन आफ द मैच अभिषेक रहे। जिनके 9 विकेट भी लिए गए।
