प्रेसवार्ता में मानव शक्ति पार्टी ने बुंदेलखंड राज्य यात्रा पर लगाए गए मुकदमे को बताया षड्यंत्र

Blog

 

राघवेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट

उरई (जालौन)।मानव शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय नेता भगवान सिंह यादव ने शुक्रवार को सिटी सेंटर स्टेशन रोड उरई में प्रेसवार्ता कर कहा कि 22 व 23 दिसंबर 2025 को कालपी से बुंदेलखंड राज्य गठन की मांग को लेकर निकाली गई पदयात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण रही, फिर भी यात्रा समाप्त होने के बाद उन पर और उनके साथियों पर षड्यंत्र के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।भगवान सिंह यादव ने बताया कि यह यात्रा कालपी से शुरू होकर उरई मुख्यालय तक पहुंची थी, जिसके दौरान कहीं भी कोई बाधा उत्पन्न नहीं हुई। इसकी जानकारी पूर्व में ही उच्च अधिकारियों को दी गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि यात्रा की सफलता से कुछ अधिकारी और स्थानीय राजनीतिक नेता बौखला गए, जिसके चलते यह मुकदमा दर्ज कराया गया है।प्रेसवार्ता के दौरान झांसी मंडल अध्यक्ष मोहित यादव, जिलाध्यक्ष हाकिम सिंह पाल, मंडल महासचिव राधे चौधरी, कोषाध्यक्ष अनुज कुशवाहा, नगर अध्यक्ष अवधेश विश्वकर्मा, जिला सचिव सत्यम यादव एवं मत्स्येंद्र सिंह गोस्वामी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।भगवान सिंह यादव ने मांग की कि इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर मुकदमे को तत्काल वापस लिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *