बांदा में अज्ञात हमलावरों ने किसान को मारी गोली, हालत गंभीर; लखनऊ रेफर

Blog

 

सुशील कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

बांदा, :      उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में आज सुबह करीब 5:40 बजे एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। थाना बदौसा क्षेत्र के गरगपुर गांव निवासी किसान राजाभइया गर्ग उम्र 55 /56 वर्ष पुत्र स्वर्गीय रामसनेही गर्ग पर अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी। घायल किसान अपने निज निवास से बाणा मवेशियों के लिए चारा-भूसा डालने जा रहे थे, तभी यह हमला हुआ।
घायल के साले और पत्रकार आत्माराम त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों ने तत्काल राजाभइया को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अतर्रा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज बांदा रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ के लिए रेफर किया गया है।जहाँ किंग जार्ज मेडिकल कालेज लखनऊ मे सघन इलाज जारी है
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बदौसा मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल हमले के कारणों का पता नहीं चल सका है। क्षेत्र में तनाव बना हुआ है घटना की सूचना पाते ही बदौसा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे ।पुलिस की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *