शिव शर्मा की रिपोर्ट
राजनांदगांव। समीपस्थ ग्राम जंगलेसर में हमर माटी हमर जंगलेसर शिव नगर कबड्डी क्लब के तत्वाधान में एक दिवसीय रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 22 नवंबर, शनिवार शाम 4 बजे से किया जाएगा। प्रतियोगिता का मंच शीतला मंदिर प्रांगण में तैयार किया गया है, जहां ग्रामीणजन और खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
आयोजन समिति ने टीमों के प्रोत्साहन हेतु आकर्षक पुरस्कारों की घोषणा की है—
प्रथम पुरस्कार : ₹5,555 (आयोजन समिति द्वारा)
द्वितीय पुरस्कार : ₹4,444 (पप्पू चंद्राकर द्वारा)
तृतीय पुरस्कार : ₹3,333 (लोकेश चंद्राकर द्वारा)
चतुर्थ पुरस्कार : ₹2,222 (सौरभ साहू द्वारा)
प्रतियोगिता को सफल बनाने में सरपंच लता देवल साहू एवं ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहेगा। जंगलेसर के ग्रामीणजन उत्साहपूर्वक प्रतिभागी टीमों के स्वागत की तैयारी में जुटे हैं, जिससे यह आयोजन गांव में खेलभावना, ऊर्जा और सामुदायिक एकता का विशेष संदेश देगा।
