अग्नि न्यूक्लियर ब्लास्टर एवं पृथ्वी डेडली हिटर्स के मध्य होगा ग्रांड फिनाले महामुकाबल

Blog

 

सुनील सक्सेना की रिपोर्ट

सिंदूर सुप लीग सीजन -1 में पृथ्वी डेडली हिटर्स ने फाइनल में ने प्रवेश किया – जे के क्रिकेट क्लब के गौरवपूर्ण 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जाबांज सैनिकों के पराक्रम एवं शौर्य के सम्मान में जे के क्रिकेट अकादमी के तत्वधान में भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी श्रीनाथ विहार बांदा में आज पहला सेमीफाइनल मैच पृथ्वी डेडली हिटर्स एवं आई एन एस विक्रांत इंडियन डेअर डेविल्स के बीच खेला गया ।टाॅस जीतकर पृथ्वी डेडली हिटर्स विपक्षी टीम आई एन एस विक्रांत इंडियन डेअर डेविल्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया ।पहले बल्लेबाजी करते हुए आई एन एस विक्रांत इंडियन डेविल्स ने 19.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 101 रनों का स्कोर बनाया जिसमें बल्लेबाज विशाल कश्यप ने सर्वाधिक 23 एवं सुदीप पाण्डेय 18 रनों का योगदान दिया जबकि पृथ्वी डेडली हिटर्स की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज अनुवरुल अमीन अन्नू 3 विकेट रहें । 101 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पृथ्वी डेडली हिटर्स ने 11 ओवर में दो विकेट खोकर ही लक्ष्य को प्राप्त कर लिया ।पृथ्वी डेडली हिटर्स की तरफ से सर्वाधिक रन 50 शान्तनु चौहान का रहा।अनवरुल अमीन अन्नू को उनके आलराउंडर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द पुरुस्कार से नवाजा गया । मैच में एम्पायर की भूमिका का निर्वहन वेद प्रकाश एवं रेहान जूनियर तथा स्कोरिंग की भूमिका रोहित सिंह ने निभाई । कमेन्ट्रेटर की भूमिका में दीपक श्रीवास्तव आदिल अहमद ,अनिल मिश्रा, जीतेन्द्र शुक्ला रहे दूसरा सेमीफाइनल मैच अग्नि न्यूक्लियर ब्लास्टर ने आकाश राॅयल वारियर्स को 56 रन से हराकर कर फाइनल में प्रवेश किया । मैन आफ द मैच शुभम दुबे 98 रन रहे। कल का फाइनल मैच अग्नि न्यूक्लियर ब्लास्टर एवं पृथ्वी डेडली हिटर्स के बीच खेला जाएगा ।

। मैन ऑफ द का पुरुस्कार श्री चन्द्रमौली भारद्वाज जी( समाजसेवी ),श्री अंकित कुशवाहा ( डायरेक्टर भागवत प्रसाद एजुकेशन ग्रुप) श्री सुनील सक्सेना वरिष्ठ पत्रकार (समाजसेवी) के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया । इस अवसर पर पंकज राजपूत, अजय कुमार,,जीतेन्द्र शुक्ला, सादिक अली, ,रेहान सीनियर, कमलेश राजपूत,राम मिलन गुप्ता, सुप्रीत सोम त्रिवेदी, ,दीपक श्रीवास्तव, अनिल मिश्रा,रवि मूलचंदानी, आदिल अहमद,ललित प्रताप,रेहान जूनियर, आसिफ अली, मयंक रवि चावला , अन्नू भाई ,अमन त्रिवेदी , वेद प्रकाश, अनिल सिंह अभय शुक्ला , सुजाद उद्दीन खान , मुफीद , हर्षित सिंह , अतुल सहित तमाम प्रबुद्ध नागरिक, समाजसेवी, वरिष्ठ क्रिकेटर एवं क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे । कल के मैच का फाइनल 12 बजे से प्रारम्भ होगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *