नवरात्र व दशहरा त्यौहारो को देखते हुए माधौगढ़ तहसील खाद्य सुरक्षा विभाग ने की कार्रवाई

Blog

 

            ओमप्रकाश उदैनिया 

         सनत कुमार बुधौलिया

 

उरई ।
आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ, उ०प्र० तथा जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार त्योहारों पर आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद जालौन की टीम सक्रिय हो गई है।
अभिहित अधिकारी डॉ. जतिन कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम द्वारा माधौगढ़ तहसील के मेन बाजार माधौगढ़ से सुधीर विश्नोई पुत्र श्री विद्याधर प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ सोहन पापड़ी और साबूदाना का नमूना संगृहीत किया। कुलदीप कुमार पिपरसनिया ऑयल मिल के प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ रिफाइंड सोयाबीन तेल का नमूना, बंगरा से आकाश दुबे पुत्र श्री सुरेंद्र दुबे के प्रतिष्ठान से साबूदाना का नमूना लेकर परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत दोषी पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की जाएगी। विभागीय टीम द्वारा यह अभियान लगातार जारी है और त्योहारों तक जिले के विभिन्न बाजारों में निरीक्षण चलता रहेगा। त्यौहारो पर लोगों को सुरक्षित आहार उपलब्ध कराने हेतु कोटरा नगर पंचायत में “सुरक्षित आहार, स्वस्थ जीवन का आधार” विषय पर स्ट्रीट फूड वेंडरों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। तथा एफ एस डब्लू वैन के माध्यम से आमजनमानस को खाद्य पदार्थों के सम्बन्ध में जागरूक किया गया।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ० जतिन कुमार सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कन्हैया लाल यादव, सुनील कुमार, महेश प्रसाद तथा अनिल कुमार शंखवार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *