साइबर अपराध करने वालो पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही*

Blog

 

   शिव शर्मा की रिपोर्ट

बस्तर।       देवांश कुमार बजाज निवासी शिव मंदिर वार्ड जगदलपुर जिला बस्तर ने रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि दिनांक 28.03.2025 से 14.04.2025 के आरोपियों द्वारा नाईका कंपनी की फ्रेंचाईजी जगदलपुर में दिलाने के नाम पर प्रार्थी से कुल 11,65,500/- रूपये की ठगी को अंजाम दिया गया। आरोपियों द्वारा प्रार्थी को झांसे मे लेने के लिए फेक वेबसाईट nykaafranchiseindia का सहारा लिया गया साथ ही आरोपियों द्वारा प्रार्थी को फर्जी नायका कंपनी के दस्तावेज भी भेजे गये। प्रोसेसिंग फीस, रजिस्ट्रेशन फीस एवं अन्य फीस भुगतान करने के नाम पर आरोपियों द्वारा प्रार्थी से विभिन्न खातो में रूपये डलवाये गये। अपराध कायमी पश्चात् मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज श्री पी. सुंदरराज जी के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक जिला बस्तर श्री शलभ कुमार सिंहा जी के निर्देशन में तथा श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला बस्तर श्री महेश्वर नाग जी के नेतृत्व में उप पुलिस अधीक्षक साइबर सेल श्रीमती गीतिका साहु एवं टीम द्वारा मामले की तकनीकी जांच एवं विवेचना आरंभ की गई। विवेचना के तकनीकी जांच के दौरान आरोपियों को चिंहांकित किया गया। पूर्व में इस प्रकरण में एक आरोपी गोपाल कुमार शर्मा पिता स्व. हरिदेव निवासी खाजेकला पटना बिहार को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुनः टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निरीक्षक शिवानंद सिंह के नेतृत्व में टीम रांची-झारखण्ड, पटना-बिहार रवाना किया गया एवं आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उक्त प्रकरण में सभी आरोपियों को रांची – झारखण्ड से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों से जप्त सामग्री की जानकारी:-
एंड्रोइड मोबाईल फोन – 7, कीपेड मोबाईल- 02, पासबुक – 24 नग,आधार कार्ड – 8, पेनकार्ड – 4, एटीएम – 3, डेबिट कार्ड – 04 नग।
*गिरफ्तार आरोपियों का नाम:-*
1 आयुष कुमार राय पिता संतोष राय उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम इस्माईलपुर, डोरीगंज पो. कुटवापट्टी रामपुर थाना डोरीगंज जिला छपरा बिहार।
2 नितीश कुमार पिता बब्बन राय उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम जमालपुर पोस्ट दौलतपुर, थाना कोईलवर जिला आरा बिहार।
3 रॉकी कुमार पिता कृष्णा राय उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम मानचाक पोस्ट हरीपुर, थाना कोईलावर, आरा, बिहार।
4 धमेन्द्र कुमार उर्फ धीरज पिता अरूण राम उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम सकरावा पोस्ट चकदीन थाना अस्थामा जिला नालंदा बिहार।
5 रेड रोज उर्फ गोरेलाल पिता बच्चूराम चंद्रवंशी उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम सकरावा, पोस्ट चकदीन थाना अस्थामा जिला नालंदा बिहार।
6 गोपाल कुमार शर्मा पिता स्व. हरिदेव निवासी खाजेकला पटना बिहार।

निरीक्षक गौरव तिवारी, निरीक्षक दिलबाग सिंह, निरीक्षक शिवानंद सिंह, निरीक्षक विष तिवारी, उप निरीक्षक अमित सिदार, उप निरीक्षक निलांबर नाग, स.उ.नि. सतीष यादव, प्र.आर. मौसम गुप्ता, लोमष दीवान, म.प्र.आर. सगरो सलाम, आरक्षक गौतम चंद सिंहा, धर्मेन्द्र ठाकुर, रवि कुमार बघेल, कृष्णा साबड़े, म.आर. राधिका नेताम आदि ने इस केश में सक्रिय भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *